फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह श्रृंगार कर सुहागिनों ने चंद्रमा को किया अर्घ्य

विज्ञापन
karva - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी/करहल। शहर से लेकर देहात तक रविवार को करवाचौथ त्योहार की धूम रही। इस दौरान सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोला और पति की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान कई महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा भी की।
विज्ञापन


त्योहार को लेकर महिलाओं ने शाम से ही तैयारियां कर लीं थीं। वहीं तरह-तरह के पकवान बनाकर पूजा की तैयारी की। पूजा ने बताया कि त्योहार पर सुबह से ही निर्जला व्रत रखा था। वहीं शाम को होने वाली पूजा को लेकर कई प्रकार के पकवान बनाए। रात को चंद्रमा निकलने के साथ ही अर्घ्य देकर पूजा की।

वहीं कई महिलाओं ने सामूहिक रूप से त्योहार को मनाया। इस दौरान उनका कहना था कि सामूहिक रूप में त्योहार को मनाने से खुशियां भी दोगुनी हो जाती हैं। कल्पना ने बताया कि उन्होंने हमेशा से ही सभी घर वालों के साथ मिलकर त्योहार को मनाया है। करवाचौथ पर भी उन्होंने अपनी सास व देवरानी के साथ पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


उधर, करहल में भी त्योहार की धूम रही। इस दौरान महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिये व्रत रखा। त्योहार के लिए महिलाओं ने पहले से ही काफी उत्साहपूर्वक तैयारियां कर ली थीं। शाम को नये वस्त्र पहनकर और साज-शृंगार कर चंद्रमा दर्शन कर अर्घ्य देकर पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें