फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक पर मनमाने ढंग से बूथ बनवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

अलीगंज से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर पर सत्ता की हनक पर बिना मानक पोलिंग बूथ बनवाने का आरोप लगा है। इसके साथ ही तहसील प्रशासन के अधिकारियों की भी शिकायत की गई है। क्षेत्र से पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने डीएम को भेजे पत्र में बूथ स्थानांतरण प्रक्रिया को रोकने और कानूनगो को हटाने की मांग की है।
पूर्व विधायक ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि विधानसभा क्षेत्र के 377 बूथों में 25 फीसदी बूथों को भाजपा विधायक के गांवों में स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा है कि अभी चुनाव आयोग से बूथों में बदलाव करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। केवल भाजपा विधायक और तहसील प्रशासन गोपनीय ढंग से बूथोें को मनमाने तरीके से बदल रहा है। उन्होंने यह भी लिखा है कि क्षेत्र में तैनात एक कानूनगो अलीगंज क्षेत्र में 20 साल से भाजपा कार्यकर्ता की तरह से काम कर रहे हैं। उनके इशारे और विधायक की शह पर 80 बूथोें को बदला जा रहा है। पूर्व विधायक ने कहा है कि कानूनगो की रणनीति के चलते विस चुनाव के दौरान क्षेत्र में भाजपा समर्थित बीएलओ ही लगाए गए। इसके साथ ही मतदाता सूची में भाजपा समर्थित मतदाताओं के नाम ही बढ़ाए गए। इससे चुनाव की पारदर्शिता प्रभावित हुई है। उन्होंने डीएम से यह भी कहा है कि भाजपा विधायक और अधिकारियों ने चुनाव को दूषित कर दिया है। पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने डीएम से कहा है कि वर्तमान विधायक और अधिकारियों की मनमानी से चल रही पोलिंग बूथों को बदलने की प्रक्रिया को रोका जाए। साथ ही कानूनगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

अलीगंज पर रहती है आयोग की नजर
अलीगंज विस को जिले की सबसे संवेदनशील विधानसभा माना जाता है। विस चुनाव के दौरान तत्कालीन डीएम विजय किरन आनंद ने ऐन वक्त पर क्षेत्र के कुछ बूथों में बदलाव की संस्तुति की थी। इसके साथ ही चुनाव के दौरान आयोग की विशेष नजर अलीगंज विस पर रहती है। एक बार फिर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन

इनका कहना है
बूथों में बदलाव हाईकोर्ट के आदेश पर किया जा रहा है। विस चुनाव से ऐन पहले जो बदलाव हुआ था, उसे लकर हाइकोर्ट में रिट डाली गई थी। अलीगंज में बूथोें के नाम पर जमकर खेल हुआ है। छह किलोमीटर दूर बूथ को दो किलोमीटर दिखाया गया है। ऐसे बूथों को बदला जा रहा है। इसके साथ ही कोई भी बूथ निजी बिल्डिंग में नहीं रहेगा। मैं कोई भी बूथ नहीं बदलवा रहा हूं। पूर्व विधायक को कोई दिक्कत है, तो साक्ष्य प्रस्तुत करें।
सत्यपाल सिंह राठौर, भाजपा विधायक अलीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें