फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई बापू की जयंती, आदर्श अपनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
गांधी जयंती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। सोमवार को गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शहर के सभी स्कूलों में बच्चों ने नाटक प्रस्तुत किए। वहीं लोगों को अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन


आरसी कन्या इंटर कालेज में एनएसएस का एक दिवसीय सामन्य शिविर लगाया गया। प्रधानाचार्या कुसुम चौहान ने ध्वजा रोहण कर चित्रों का माल्यार्पण किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी अणिमा जैन, रागिफ हुसैन मौजूद रहे। लोर्ड कृष्णा में गांधी जयंती पर प्रतियोगिताएं हुईं और बच्चों ने रैली निकाली।

प्रबंधक डाक्टर राकेश गुप्ता, अनुपम गुप्ता, निदेशक शशांक गुप्ता आदि मौजूद रहे। डाक्टर किरन सौजिया सीनियर सैकेंड्री एजूकेशनल एकेडमी में गांधी जयंती पर छात्र व छात्राओं ने गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


प्रबंधक अशोक यादव ने कहा कि अगर हम सभी गांधी जी की तरह इच्छा शक्ति और संकल्प करें, तो कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरा हो सकता है। इस मौके पर प्राचार्य देवकी नंदन खारिया, उपप्राचार्य विश्वनाथ टीके रितु द्विवेदी, रेखा राउत आदि रहे। सेंट मेरीज में बच्चों ने रघुपति राघव राजा राम गीत गाया।

प्रबंधक दीपक दास, प्रधानाचार्या मनोरमा, सपना चौहान आदि मौजूद रहे। अमन इंटरनेशनल स्कूल में गांधी जंयती पर निदेशक नितिन चौहान ने गांधी व शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई। प्रधानाचार्य डाक्टर राम मोहन व प्रशासनिक प्रधानाचार्य डाक्टर कुसुम मोहन ने चित्रों पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलन किया।

वहीं बच्चों को महापुरुषों के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी, सुबोध कुमार दुबे, अल्का दुबे मौजूद रहे। शांती देवी महाविद्यालय में गांधी जयंती पर सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रबंधक अरवेश यादव, डाक्टर अनिरुद्ध शुक्ला मौजूद रहे।


जीजीआईसी की छात्राओं ने स्कूल से प्रभात फेरी निकाली। इसमें सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं परिषदीय परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्या सुमन यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर, वीपी सिंह, आशा शर्मा, अनुपम आदि रहे।

सीआरबी सीनियर सैकेंड्री स्कूल में जयंती पर कई प्रकार की प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर प्रधानाचार्या एनके बंसलद आदि मौजूद रहे। बीएन हायर सैकेंड्री स्कूल में भी जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रबंधक संजीव यादव, प्रधानाचार्या नीनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें