फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने तोड़ी बुद्ध प्रतिमा, माहौल गर्माया

विज्ञापन
तोड़ी प्रतिभा दिखाते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। कृष्णानगर के बौद्ध नगर पार्क में लगी बौद्ध प्रतिमा को तोड़ने से आक्रोश पनप गया। बौद्ध के अनुयायियों ने हंगामा काटते हुए पार्क में धरना देना शुुरू कर दिया। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की आवाज बुलंद की। पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने लोगों को समझाकर नई प्रतिमा लगवाई। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


चौकी कृष्णानगर के सौंख रोड स्थित बौद्ध नगर (आजाद नगर) पार्क में बौद्ध की प्रतिमा लगी हुई है। बुधवार की सुबह बौद्ध नगर के लोगों ने पार्क में लगी बौद्ध प्रतिमा को टूटा देखा तो आक्रोश पनप गया। एकत्रित हुए लोगों ने पार्क में धरना देेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। यह सभी नई प्रतिमा लगवाने के साथ ही तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस के समझाने पर बौद्ध के अनुयायी नहीं माने। माहौल को गर्माता देख पुलिस बल बुला लिया गया।

एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह और एसडीएम सदर क्रांति शेखर पहुंच गए। दोनों अफसरों ने समझाया और नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया। नई प्रतिमा लगने के बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हो सका। दिलीप सागर की तहरीर पर प्रतिमा तोड़ने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कृष्णानगर चौकी में मुकद्दमा दर्ज किया गया है। चौकी प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि नई प्रतिमा लग गई है। माहौल शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें