फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर नक्शे के कराए जा रहे तीन निर्माण सील

विज्ञापन
सील लगाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। विकास प्राधिकरण ने तीन स्थानों पर अवैध निर्माण सील किए हैं। यहां बिना नक्शा के ही निर्माण कार्य कराया जा रहा था। शिकायत मिलने पर उपाध्यक्ष के निर्देश पर सील की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


वृंदावन में व्यास घेरा में शिकायत थी कि संपत्ति मालिक उपेंद्र गोस्वामी मंदिर के स्थान पर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को भ्रमित कर बहुमंजिला इमारत बनवा रहे थे। शिकायत पर बुधवार को एमवीडीए के अधिशासी अभियंता मुकेश अग्रवाल के साथ सहायक अभियंता कोशलेंद्र चौधरी और अवर अभियंता मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे तो शिकायत सही पाई। उन्होंने निर्माण कार्य को सील कर दिया।

बताया गया कि संपत्ति स्वामी ने 21 जनवरी 2014 को क्षतिग्रस्त भवन को ठीक करने की अनुमति ली थी, उसी की आड़ में बहुमंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी प्रकार से नवादा में दिनेश गौतम आदि मार्केट तैयार करा रहे थे। उन्होंने इसका नक्शा पास नहीं कराया था। इधर, दामोदरपुरा में बेसमेंट का अवैध रूप से निर्माण हो रहा था। विप्रा अधिकारियों ने उसे भी सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें