फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी जेलर पर कैदी पीटने का आरोप

विज्ञापन
jail
विज्ञापन
कासगंज। पत्नी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पा रहे एक कैदी ने डिप्टी जेलर पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में उसके परिवारीजनों ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

भूपेंद्र चौहान पुत्र रमेश चंद्र अपनी पत्नी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पा रहा है। उसने आरोप लगाया कि डिप्टी जेलर ने 24 सितंबर को उसकी लात घूंसों से मारपीट की। इस बात की जानकारी अपने परिवारीजनों तक पहुंचाई। इसके बाद उसकी मां राजेंद्री व अन्य परिवारीजन उससे मिलने जिला कारागार पहुंचे। इसके बाद मां जिलाधिकारी से मिलने पहुंची। उन्होंने डिप्टी जेलर द्वारा अपने पुत्र को पीटे जाने की शिकायत की। साथ ही उन्होंने अपने पुत्र का चिकित्सीय परीक्षण कराने व डिप्टी जेलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर डीएम आरपी सिंह ने कहा कि वे इस मामले की जांच कराएंगे। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें