फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराबरी पर छूटी सवा लाख की कुश्ती

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। पैगांव में आयोजित कुश्ती दंगल में 1.21 लाख रुपये की कुश्ती देवेंद्र पहलवान मथुरा और वरुण पहलवान दिल्ली के मध्य जोर बराबरी पर छूटी। नागाजी बाबा की याद में आयोजित दंगल में 2100 रुपये की तीन कुश्तियों में बृजलता, सीमा पहलवान, नीलम विजयी रहीं।
विज्ञापन

एक लाख रुपये पर लड़ी गई कुश्ती अमोल पहलवान और देवा पहलवान, मध्य बराबरी पर छूटी। 75000 रुपये पर लड़ी गई कुश्ती भी विक्रम सिंह और शिशपाल पहलवान के मध्य बराबरी पर छूटी। 11-11 हजार रुपये की दो कुश्तियों में माखन चोर, भगत सिंह ने बाजी मारी। 17000 रुपये की कुश्ती संजय भरतपुर और चिम्मा पहलवान औरंगाबाद के मध्य बराबरी पर छूटी।
दंगल की आखिरी कुश्ती एक लाख इक्कीस हजार की देवेंद्र पहलवान मथुरा और वरुण पहलवान दिल्ली के मध्य हुई। दोनों ही पहलवानों ने खूब जोर आजमाइश की लेकिन कोई किसी को पटखनी नहीं दे पाया। विजेताओं को दंगल कमेटी के पदाधिकारियों, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, भाजपा नेता तरुण सेठ ने इनाम देकर सम्मानित किया। कुंवर चंद रावत, महेश चौधरी, लोहरे प्रधान, चेतराम नेता, छिद्दी नेता, हरिसिंह बाबूजी, रोहताश, सुघड़ सिंह, हरीचंद्र प्रधान, सुखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें