मैनपुरी। ब्लू व्हेल गेम को लेकर आगरा से छात्राओं के घर छोड़कर भागने के बाद जिले में भी लोगों को भय सताने लगा है। हालांकि यहां खेल के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों के साथ ही अभिभावकों को भी सतर्क किया जा रहा है।
वहीं, जिला प्रशासन ने खेल पर कंट्रोल के लिए कोई उपाय नहीं किए हैं। जनपद के निजी कालेजों में बच्चों को सचेत करने के लिए गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।
कॉलेज में किसी भी प्रकार से मोबाइल पर रोक लगा रखी है। यदि किसी छात्र के पास मोबाइल पकड़ा जाता है तो उसे नष्ट कर दिया जाता है। साथ ही समय-समय पर अभिभावकों को भी सलाह दी जाती है कि वह घर पर भी बच्चों को मोबाइल से दूर ही रखें।
बच्चे मोबाइल पर जो खेल खेल रहे हैं उन पर भी नजर रखें। ब्लू व्हेल जैसे गेम को लेकर छात्रों को सचेत कर दिया गया है।