फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी पुरुष नहीं कर पाएंगे बालिका विद्यालय में प्रवेश

विज्ञापन
छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं की शिकायत पर अमल शुरू हो गया है। अब बाहरी पुरुष विद्यालय समय में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। यही नहीं छात्राओं के लिए सुबह 8:30 बजे तक प्रवेश का समय सुनिश्चित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि कॉलेज की छात्राओं ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा था। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि ट्रेन के लेट होने पर देर हो जाने की स्थिति में प्रधानाचार्या के पति उन्हें विद्यालय में प्रवेश नहीं करने देते। इस शिकायत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया। कॉलेज की प्राचार्या को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। निर्देश मिलने के बाद छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए सुबह 8:30 बजे तक विद्यालय का गेट खुला रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या प्रवीना यादव का कहना है कि गेट पर एक महिला एवं एक पुरुष कर्मचारी की ड्यूटी रहती है। पुरुष कर्मचारी के अलावा किसी बाहरी पुरुष को विद्यालय समय में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि जो छात्राएं सवा आठ बजे के बाद विद्यालय आतीं थी उनकी रजिस्टर पर पूर्व से ही एंट्री कराई जाती रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें