फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान तमंचा, चाकू सहित तीन युवक पकड़े

विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी
विज्ञापन
एटा। जसरथपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो तमंचे और एक चाकू के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, निधौली कलां पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश पकड़ा।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम थाना जसरथपुर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मसूलिया के पास वहां से गुजरते हुए तीन लोगों को संदिग्ध मानते हुए रोक लिया। पुलिस ने चेकिंग में संदिग्धों के पास सेे दो तमंचे और एक चाकू समेत दो कारतूस भी बरामद किए। पुलिस ने बताया कि ओमकार पुत्र कामता, राजेश पुत्र छविराम और सुरेंद्र पुत्र हरवीर निवासी मसूलिया पर कार्रवाई करते हुए उन्हे जेल भेज दिया गया है।

पांच हजार का इनामी पकड़ा
थाना निधौली कलां पुलिस ने लूट जैसे संगीन मामले में वांछित चल रहे आरोपी रवि कुमार पुत्र वीनेश कुमार निवासी किशनपुर को सोरखा तिराहे से गिरफ्तार किया है। जिसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि मई माह में निधौलीकलां के साथ ही जैथरा क्षेत्र में आरोपी कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने बताया कि इनामी के कब्जे से नशीला पाउडर, स्कूटी एवं एक तमंचा समेत दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें