फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में 15 और कैदी बुखार की चपेट में

विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

जिला जेल में बुखार से पीड़ित कैदियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दूसरे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सोमवार को 15 और कैदी वायरल बुखार से पीड़ित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने रोगी कैदियों की स्लाइड तैयार की है। पहले स्वास्थ्य शिविर में 40 कैदियों की परीक्षण रिपोर्ट में वायरल बुखार की पुष्टि हुई है।
गौरतलब है कि जिला कारागार में इन दिनों बुखार का प्रकोप है। दो कैदियों की बुखार से मौत हो चुकी है। 5 अन्य कैदियों का जेल के बाहर जिला अस्पताल और अलीगढ़ मेडिकल कालेज में इलाज कराया गया। कैदियों के बीच बुखार का प्रकोप होने पर जेल में लगातार दूसरा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शनिवार को शिविर में 280 कैदियों का परीक्षण हुआ। जिसमें 40 कैदियों की स्लाइड बनाई गई। जिसमें वायरल बुखार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित शिविर में भी 15 कैदी बुखार से पीड़ित मिले। जिनकी स्लाइड तैयार की गई। सीएमओ डा. रंगजी दुबे ने बताया कि कैदियों में केवल वायरल बुखार की पुष्टि हुई है। जिनको दवा दी गई है। बताया कि सोमवार को 146 कैदियों का परीक्षण हुआ। मंगलवार को भी जेल में अन्य कैदियों का परीक्षण किया जोगा। बुखार के अलावा टीबी की जांच भी की जाएगी।

जिले में वायरल और मलेरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी डाक्टरों के यहां भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। सोरों में बुखार के चलते एक बालिका की मौत होने से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
पिछले महीने से ही वायरल का प्रकोप शुरू हो गया था। बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी जलभराव के कारण तमाम बीमारियां फैल रही हैं। ग्रामीण इलाकों में लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। शहरी और कस्बाई इलाकों में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सोरों के ग्राम फतेहपुर कलां में बुखार से एक बालिका की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया है कि वीरेश की पुत्री अनुष्का उर्फ सैंडी को अचानक सर्दी के साथ बुखार आ गया। उसकी तबियत बिगड़ते देख परिवारीजन उसे एक निजी क्लीनिक पर ले गए। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कासगंज रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लेकर कासगंज के निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां बालिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एक ओर जहां जिले में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है वहीं सरकारी अस्पतालों में दवाओं का स्टॉक भी काफी कम रह गया है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जल्द ही दवाओं का स्टॉक खत्म हो सकता है। वहीं सरकारी अस्पतालों में स्लाइड बनाने के अलावा अन्य बीमारियों की जांच की भी सुविधा नहीं है। सीएमओ डा. रंगजी दुबे का कहना है कि अभी अस्पतालों में दवा का स्टॉक है। दो-तीन दिन में दवाएं अस्पतालों मेें पहुंच जाएंगी। उन्होंने कहा कि बालिका की मौत के मामले की जानकारी उन्हें मिली है। इस मामले की जांच कराएंगे। उन्होंने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण वायरल का प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें