फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े महिला सहित दो के साथ लूट

विज्ञापन
loot
विज्ञापन
एटा। शहर में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटनाओं ने लोगों में दहशत फैल गई। एक युवक से बदमाश तमंचे के बल पर दस हजार रुपये, दो मोबाइल लूट ले गए। जबकि स्टेट बैंक से आ रही एक महिला से बाइक सवार बदमाश थैला छीन ले गए, जिसमें 42000 रुपये थे। दोनों घटनाएं आठ घंटे के अंतराल पर हुईं।
विज्ञापन

------
केस-1
तमंचे के बल पर युवक से 10000 लूटे
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के भगीपुर निवासी नरेंद्र शर्मा पुत्र यादराम दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। गुरुवार सुबह चार बजे वह रोडवेज बस स्टैंड से पैदल घर जा रहे थे। जिला अस्पताल के सामने बाबूगंज को जाने वाली गली के पास नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। युवक ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सीने पर तमंचा रख दिया। इसके बाद लुटेरे उससे दस हजार रुपये, दो मोबाइल आदि सामान लूट ले गए। इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है।
--
केस-2-
सैनिक की पत्नी से 42000 रुपये लूटे
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला भगीपुर निवासी उमेश सीआरपीएफ में नौकरी करते हैं। वर्तमान में वह झारखंड में तैनात हैं। उनकी पत्नी ऊषा बच्चों के साथ भगीपुर में रहती हैं। गुरुवार को ऊषा ने एसबीआई मुख्य शाखा से 42000 रुपये निकाले थे। जिन्हें थैला में रखकर वह पैदल घर जा रही थीं। बैंक से महज सौ मीटर दूर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उससे नकदी से भरा थैला लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी कोतवाली नगर प्रभारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और महिला से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

--
लगातार बढ़ती जा रही हैं वारदातें
एटा। सिटी सर्किल में लूट और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताबड़तोड़ घटनाओं से लोग दहशत में हैं। गुरुवार को एक साथ हुई दो लूट की घटनाओं में पहले शहर के ठंडी सड़क पर ट्रक चालक भगवानदास निवासी गढ़ी मरैदा छतरपुर मध्य प्रदेश और क्लीनर को बेहोश कर दस हजार रुपये, दो मोबाइल और ट्रक से सामान लूट की घटना। 14 अगस्त को गल्ला आढ़ती सुरजीत निवासी द्वारिकापुरी से एक लाख 80 हजार लूट और इसी दिन शहर के काली मंदिर के पास से महिला से 15 सौ रुपये, मोबाइल, कुंडल की लूट हो चुकी है। इनमेें से पुलिस एक घटना का भी खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें