फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय मेला का उद्देश्य योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाना- डीएम

विज्ञापन
अंत्योदय मेला का उद्देश्य योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाना- डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष को इस राष्ट्र के विकास से जोड़कर मना रहे हैं। अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का सीधा उद्देश्य योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर पात्रों तक उनका लाभ पहुंचाना है। सरकार द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा उनका लाभ उठाएं।
जिलाधिकारी आरपी सिंह ने तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का समापन करते हुए इसमें भाग लेने वाली स्कूली बच्चों की सभी प्रतिभागी टीमों को 5-5 हजार रूपये प्रोत्साहन पुरूस्कार देने व स्टॉल लगाने वालों को प्रमाण पत्र दिए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र ने कहा कि समाज के अन्त्योदय को लाभांवित कराने के लिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि जागरूक बनें और पात्रों को योजनाओं से लाभांवित कराएं। इस मौके पर युवाओं को रोजगार से जोडने हेतु कौशल विकास मिशन, महिलाओं को सुरक्षा व सहायता प्रदान करने हेतु प्रोबेशन विभाग, स्वच्छता एवं स्वच्छ शौचालय के प्रति जागरूकता हेतु जिला पंचायतराज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्वयं सहायता समूहों, गरीबों को आवास व मनरेगा द्वारा हर हाथ को काम, कृषि दुर्घटना बीमा योजना, कृषक ऋण मोचन योजना, श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं, कुपोषण दूर करने हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने हेतु जिला विज्ञान क्लब के प्रयासों, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, पशुपालन व कृषि योजनाओं सहित तमाम योजनाओं की अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी।

पंडित दीनदयाल के जीवन परिचय से सम्बंधित चित्र प्रदर्शनी के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं अन्य विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीआईओएस, जयंतगुप्ता, बीएसए, पीडी डीआरडीए, डीपीआरओ, डीपीओ, कृषि, प्रोबेशन, कौशल विकास मिशन, डिप्टी सीएमओ सहित सभी अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्रायें, प्रधान, सचिव व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें