फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रग्रहण का असर मंदिरों के दर्शन पर भी

विज्ञापन
कृष्‍ण - फोटो : demo
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। सात अगस्त को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का असर धर्मनगरी के मंदिरों पर भी पड़ेगा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर मेें चंद्रग्रहण के कारण ठाकुर बांकेबिहारी महाराज की सेवा-पूजा और आरती सहित अन्य सेवा के समय में परिवर्तन किया गया है। अन्य मंदिरों के दर्शन समय में भी परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधक मुनीष शर्मा के अनुसार मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन दुर्गेश नंदिनी की अनुमति से सात अगस्त को मंदिर के दर्शन समय में परिवर्तन किया गया है। चंद्र ग्रहण के कारण सात अगस्त को मंदिर के सेवायत सुबह छह बजे मंदिर में प्रवेश करेंगे। भक्तों के लिए 7:45 बजे पट खुलेंगे। 7:55 पर शृंगार आरती होने के साथ आठ बजे राजभोग सेवा शुरू होगी। 9:55 राजभोग आरती होने के बाद 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।

इसके बाद सायं कालीन सेवा में सुबह ही 10:45 पर सेवायत गोस्वामियों का मंदिर में प्रवेश, 11:15 पर भक्तों के लिए पट खुलेंगे। दोपहर 1:10 पर शयन आरती शुरू होगी और 1:15 पर पट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद 1:45 पर मंदिर से सभी सेवायतों और कर्मचारियों का निकास होगा। राधावाल्लभ मंदिर में सुबह नौ बजे राजभोग आरती। 9:30 बजे संध्या दर्शन और 1:30 बजे शयन आरती के बाद मंदिर बंद होगा। राधारमण, राधादामोदर और इस्कॉन मंदिर में सुबह 4:30 बजे मंगला आरती, 10 बजे राजभोग आरती के बाद 10:30 तक दर्शन होंगे। इसके बाद एक बजे शयन आरती के बाद मंदिर बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें