फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं: गुलाब देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री गुलाब देवी का कहना है कि पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को पेंशन जल्द ही मिलेगी। सत्यापन और आधार से लिंक का काम जल्द खत्म करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ हर वंचित तक पहुंचे, इसके लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है।
विज्ञापन


पंचकुइयां स्थित माथुर वैश्य भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आईं समाज कल्याण मंत्री ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सपा सरकार की तरह अपनों का भला करने की नीति हमारी सरकार की नहीं है। यही कारण है कि समाजवादी पेंशन को करोड़ों के घोटाले के बाद भी बंद नहीं किया गया अपितु इसे राज्य पेंशन के नाम से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या की घटनाओं में चिकित्सकों की संलिप्तता निंदनीय है। ऐसे चिकित्सकों को बख्शा नहीं जाएगा। एंटी रोमियो स्कवैड के गठन के बाद भी महिलाओं के उत्पीड़न मामले में सुनवाई नहीं करने के सवाल पर उनका कहना था कि सपा मानसिकता से बाहर नहीं निकल पा रही है पुलिस। अब ऐसे अफसरों केखिलाफ सरकार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें