फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री छह को करेंगे समीक्षा

विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिकायतों के निस्तारण के प्रति काफी गंभीर है। छह जुलाई को वह खुद वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करेंगे। सीएम की समीक्षा का पत्र मिलते के अफसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल ने प्रदेश के सभी डीएम एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह जुलाई को जन शिकायतों के समयांतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा खुद करेंगे। क्योंकि जनपद स्तर पर शिकायतों के अनिस्तारण होने की संख्या अधिक है।

मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर करते ही हुए स्वयं समीक्षा करने का फैसला लिया है। छह जुलाई को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा करेंगे। सभी अधिकारी समय से 15 मिनट पहले कांफ्रेसिंग हॉल में पहुंच जाएं। इस दौरान नोडल अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। शासन का यह पत्र आने के साथ अधिकारियों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें