फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर के लिए मोदी और योगी से मिलेगा जूना अखाड़ा

विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
वृंदावन। कैमारवन स्थित गोविंद मठ में सोमवार को श्रीरामकथा महोत्सव प्रारंभ हो गया। इसमें व्यासपीठ से साध्वी कृष्णप्रिया ने भक्तों को रामकथा का श्रवण कराया।
विज्ञापन


वहीं, शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता करते हुए जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महामंत्री नारायण गिरीश ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर जूना अखाड़ा जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की रणनीति बनाएगा।

कार्यक्रम में नेमिषारण्य के स्वामी विद्या चैतन्य महाराज ने कहा कि गंगा यमुना का प्रवाह कैसे निर्मल व अविरल बना रहे इसके लिए भी संत समाज हमेशा से चिंतित व कार्यशील रहा है।
विज्ञापन


महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने भारत में गोरक्षा के साथ गो संवर्धन के लिए भी सरकारी प्रयासों के साथ सामाजिक स्तर पर भी जागरूकता पर बल दिया। इस अवसर पर स्वामी एसएस विज्ञानाचार्य, महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद, स्वामी नवलगिरी, स्वामी रुद्रगिरी महाराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें