फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने युवक की हत्या कर शव फेंका

विज्ञापन
demo - फोटो : self
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

ग्राम ताली में दोस्तों ने ही दोस्त की हत्या कर शव को घर के पीछे फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव ताली निवासी नन्ने (18) पुत्र तुलसी शुक्रवार शाम घर पर था। तभी गांव के दोस्त सियाराम और नन्ने पुत्र कैलाश, बबलू पुत्र दिवारीलाल दावत खिलाने के लिए उसे बुलाकर ले गए। आरोप है कि सियाराम आदि ने ही नन्ने की हत्या कर शव को अपने घर के पीछे फेंक दिया। देर रात तक नन्ने के नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने उसके दोस्ताें से पूछताछ की तो उन्होंने बताया िक वह दावत खाकर चला गया। इसके बाद उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह ग्रामीणों ने नन्ने का शव देखकर परिवारीजनों को सूचित किया। युवक का शव देखकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिवारीजनों ने सियाराम, नन्ने, बबलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले है। युवक के मुंह से खून निकल रहा था। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें