फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में अवैध बने मकान टूटेंगे

विज्ञापन
अस्पताल पर‌िसर में अत‌िक्रमण की जांच करते अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल परिसर में अवैध रूप से लोगों ने घर बना लिए हैं। कई चिकित्सक और अन्य कर्मी सेवानिवृत्त होने के बाद भी इन मकानों में जमे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल के सीएमएस अजय अग्रवाल और तहसीलदार सतीश चंद्र ने कब्जेदारों को इन्हें खाली करने का अल्टीमेटम दिया। चेताया कि 6 जुलाई को जेसीबी लगाकर इन्हें ध्वस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के पीछे खाली पड़ी जमीन में कई कर्मचारियों ने कब्जा करके मकान बना लिया है। कई बाहरी लोगों ने भी अवैध कब्जा कर रखा है। यह कब्जा कई वर्षों से हैं। अब अस्पताल प्रशासन इस जमीन को खाली कराने की तैयारी में है। सीएमएस ने छह जून को अवैध कब्जा हटाने के लिए सभी को नोटिस दे दिया है।

शुक्रवार को तहसीलदार सतीश चंद्र और सीएमएस ने अवैध कब्जा स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की चेतावनी दी। तहसीलदार ने कहा कि पांच जुलाई तक लोग अपने कब्जे हटा लें, अन्यथा छह जुलाई को जेसीबी से इसे खाली करा दिया जाएगा। इसका खर्च भी कब्जेदारों से वसूला जाएगा। अवैध रूप से आवासों पर कब्जा जमाने वाले चिकित्सकों को भी आवास खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें