फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा भांडई लाइन पर गति बढ़ी, ट्रेनें नहीं मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा भांडई रेलवे लाइन पर चलने वाली गाड़ियों की रफ्तार को बढ़ाया जा चुका है। गति बढ़ाने का काम होने के बाद भी इस लाइन पर डेमू पैसेंजर के अलावा एक साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन ही किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार बटेश्वर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। ऐसे में इस रेलवे लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेनें चलाए जाने की मांग की जा रही है।

बता दें, चंबल के बीहड़ों से होकर गुजरने वाली आगरा भांडई उदी रेलवे लाइन पर डेमू पैसेंजर का संचालन शुरू हुए तकरीबन डेढ़ साल हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस रेल लाइन की नींव रखी थी, क्योंकि उनका पैतृक गांव बटेश्वर भी यहीं है।
विज्ञापन


अब प्रदेश सरकार बटेश्वर को पर्यटन से जोड़ने को प्रयासरत है। इसके घाटों और मंदिरों को संवारा जा रहा है। अभी तक इस रूट पर कोई रेल सेवा नहीं थी, लेकिन अब बटेश्वर तक ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। रेल राज्य मंत्री ने भी इस लाइन पर तीन एक्सप्रेस ट्रेनें चलाए जाने का आश्वासन दिया था।

इसके बाद भी इस लाइन पर एक ही एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया गया, लेकिन इसका ठहराव भी शमसाबाद में किया गया है, बटेश्वर में नहीं। रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा का कहना है कि इस रेलमार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन से बटेश्वर तक आने जाने के लिए यात्रियों को बेहतर विकल्प मिलेगा। डेमू पैसेंजर शाम छह बजे आगरा कैंट से इटावा के लिए चलती है। आगरा से सुबह भी इटावा के लिए इस लाइन पर ट्रेन होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें