मलपुरा। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नाम पर अधिगृहीत भूमि पर सिविल एंक्लेव बनाए जाने की योजना पर किसानों ने आपत्ति जताई है। सोमवार को धनौली में किसान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष निहाल सिंह भोले की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश सरकार से मांग की गई कि अधिगृहीत जमीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ही बनना चाहिए।
ऐसा न होना किसानों के साथ धोखा होगा। विरोध में वो दिल्ली से लखनऊ तक प्रदर्शन करेंगे। बैठक में बल्हैरा, अभयपुरा, धनौली गांवों के किसानों ने भाग लिया। कप्तान सिंह, मोहन सिंह, चाहर कोमल सिंह और गुलाब सिंह आदि मौजूद रहे।