फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-दिल्ली रूट पर बगैर सिग्नल के दौड़ी गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली रूट पर बगैर सिग्नल के दौड़ी ट्रेनें
विज्ञापन

मालगाड़ी के डिब्बे का गेट खुलने से टूटा सिग्नल बॉक्स, छाता में सिग्नल फेल, कॉशन देकर गुजारी गईं ट्रेनें
रेलवे में मचा हड़कंप, डीआरएम पहुंचे निरीक्षण को
अमर उजाला ब्यूरो
मथुरा।
आगरा से दिल्ली जा रही मालगाड़ी के एक डिब्बे का गेट खुलने से छाता में सिग्नल बॉक्स टूट गया, जिससे सिग्नल फेल हो गए। साढ़े तीन घंटे तक गाड़ियां बगैर सिग्नल के दौड़ती रहीं। इस घटना से रेलवे में हड़कंप मच गया। शनिवार को मामले की जांच करने डीआरएम पहुंचे।
शुक्रवार की रात एक बजे मथुरा से एमटी बीसीएन मालगाड़ी दिल्ली की तरफ जा रही थी। देर रात को ठीक 1:13 बजे मालगाड़ी के डिब्बे का गेट अचानक खुल गया। डिब्बे पर झूल रहा गेट छाता में गांव दौताना के निकट लाइन किनारे लगे सिगभनल पोस्ट से टकरा गया और सिगभनल पोस्ट टूट गई। इससे रेलवे के सिग्नल व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई। सिग्नल इंजीनियरों ने आधा दर्जन ट्रेनों को कॉशन देकर 30 की स्पीड से गुजारा। पूरी रात ट्रेनें बगैर सिग्नल के ही गुजरती रहीं। शनिवार की तड़के 4:30 बजे सिग्नल पोस्ट को ठीक किया जा सका। इस पूरी घटना को रेलवे अफसर दबाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम रंजन यादव को घटना की जानकारी हुई तो वह तत्काल मथुरा पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम के बारे में सिलसिलेवार पूछा। टूटे सिग्नल पोस्ट का निरीक्षण भी किया गया। डीआरएम ने सिग्नल शाखा के इंजीनियरों से रिपोर्ट मांगी है। इससे पूर्व भी छह सितंबर को मथुरा से आगरा दिल्ली जा रही मालगाड़ी का गेट फरह के गांव महुअन के निकट रेल लाइन पर टूट कर गिर गया था। इससे आगरा से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन पलटने से बची थी। वहीं छाता के निकट एक सप्ताह पूर्व इसी तरह मालगाड़ी का खुला ढक्कन सिगभनल पोस्ट से टकरा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें