फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल में न बन सका गांव दतिया में विधायक निधि से बारातघर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ढाई साल पहले गांव दतिया में बरातघर बनवाने के लिए जारी की गई विधायक निधि से अब तक निर्माण पूरा नहीं हो सका है। गौरतलब है कि गोवर्धन विधानसभा के गांव दतिया में ग्रामीणों की मांग पर तत्कालीन विधायक राजकुमार रावत ने बरातघर के लिए 7 लाख रुपये निधि से जारी कर दिए।
विज्ञापन


निर्माण का दायित्व कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा पर है। रकम मिलने के बाद अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। ग्रामीणों की शिकायत पर सीडीओ यशु रुस्तगी ने जांच कराई। जांच में ठेकेदार व जेई की लापरवाही सामने आने के बाद सीडीओ ने कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के एक्सईएन राजेंद्र सिंह ने बताया कि ठेकेदार व जेई को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें