फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन का इंजन फेल रेलयात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
train - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। मरुधर एक्सप्रेस का इंजन फेल होने पर यात्रियों ने टूंडला के प्लेटफार्म पर जमकर हंगामा किया। उच्चाधिकारियों के दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन आगे बढ़ाने की बात कहने पर यात्रियों का गुस्सा शांत हुआ। करीब डेढ़ घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही मरुधर एक्सप्रेस मंगलवार सुबह 7:40 बजे टूंडला के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। यहां निर्धारित समय तक रुकने के बाद सिग्नल मिलने पर चालक ने ट्रेन को चलाने का प्रयास किया तो इंजन ने गति नहीं पकड़ी।

चालक के प्रयास के बाद भी इंजन नहीं चला तो उसने मुख्य नियंत्रण कक्ष को ट्रेन का इंजन फेल होने की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे तकनीशियनों ने भी प्रयास किया, लेकिन खराबी सही नहीं हुई।
विज्ञापन

इस बीच भीषण गर्मी के बीच करीब एक घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़े रहने से यात्रियों में रोष फैल गया। वह कोचों से बाहर निकल आए और प्लेटफार्म पर हंगामा करने लगे।

यात्रियों का हंगामा देख रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक अमर सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने यात्रियों को इंजन फेल होने और दूसरा इंजन लगाने की जानकारी दी तब यात्री शांत हुए। इधर नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर ट्रेन में सुबह 9:10 बजे करीब दूसरा इंजन लगाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें