मथुरा। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए 34 लाख लोग मथुरा पहुंचे। यह आंकड़ा 13 अगस्त से 16 अगस्त तक का बताया जा रहा है। एलआईयू ने यह रिपोर्ट बनाकर शासन को भी भेज दी है।
जन्माष्टमी में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा और पंजाब तक से लोग पहुंचे थे। 13 अगस्त से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। एलआईयू ने भी इस संबंध में अपनी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी है। एलआईयू इंस्पेक्टर मन्नीलाल गौड़ ने बताया कि जन्मोत्सव के मौके पर मथुरा जिले में करीब 34 लाख लोग पहुंचे हैं।
इस रिपोर्ट में मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, बलदेव, महावन और आसपास के इलाकों में आने वाले लोग भी शामिल हैं। अफसरों का कहना है कि जन्मोत्सव में शामिल होने वाले लोग ब्रज दर्शन करने के बाद ही वापस लौटते हैं।