फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर कांड पर बिफरी कांग्रेस और सपा

विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में 68 बच्चों की मौत पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मंाग करते हुए राष्ट्र से माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के अपने क्षेत्र गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन गैस की सप्लाई समाप्त होने से 68 बच्चों की मौत हो गई। इन बच्चों के नरसंहार को भाजपा पार्टी झुठलाने की कोशिश कर रही है।

सपा ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मंाग की है। इस अवसर पर तनवीर अहमद, श्याम मुरारी चौहान, जागेश्वर यादव, रामधन गुर्जर, भारत भूषण शर्मा, सौरभ चौधरी, मुन्ना मलिक, सतीश पटेल,राजाराम शर्मा, रामवीर सिंह, ब्रजेश राघव, रचित शर्मा, गुड्डू खान, राकेश गौड़, भूरा शेख रहे।
विज्ञापन



गोरखपुर पीड़ितों को मिले 5 लाख का मुआवजा
वृंदावन। रमणरेती क्षेत्र स्थित कृष्ण बलराम निवास पर वृंदावन विकास फाउंडेशन की बैठक रविवार को पं. बिहारी लाल वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई। इसमें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 30 मासूम बच्चों सहित 50 से अधिक लोगों की मृत्यु पर शोक जताया गया।

संयोजक डा. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में लापरवाही के चलते हुए इतनी बड़ी जनहानी होना चिंता का विषय है। पं. बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि मारे गए लोग यदि एक धर्म विशेष के लोग होते तो अब तक शासन द्वारा उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता मिल गई होती। सरकार को चाहिए कि मारे गए लोगों के परिजनों को कम से कम 5 लाख रुपये का मुआवजा दे।

इस अवसर पर रामविलास चतुर्वेदी, राजेश गोस्वामी, अनिल शर्मा, विजय रिणवा, अतुल कृष्ण गोस्वामी, विनय त्रिपाठी, राधाकांत शर्मा, जुगल किशोर कटारे रहे। वहीं नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शशिकांत सारस्वत की अध्यक्षता में गौरानगर कालोनी में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चंद्रमोहन जायसवाल, महेश गौतम, असगर अब्बासी, श्रीकांत बौहरे, डा. बीडी शर्मा, श्यामलाल शर्मा, राकेश चौधरी, रामबाबू कर्दम, हरिमोहन बघेल, मुरारीलाल रहे।

मृतकों को दी श्रद्धांजलि
वृंदावन। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद की बैठक रविवार को माधव विहार स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें गोरखपुर हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ऋषिकुमार, राजीव मित्तल, विजय पाठक, श्यामसुंदर अग्रवाल, कुलदीप चौधरी, ताराचंद्र निषाद, दामोदर स्वामी, विनय पंडित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें