फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने की जन्माष्टमी पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मथुरा। 15 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों की रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा की। उन्होंने लखनऊ से पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कहीं किसी प्रकार की दिक्कत भक्तों को नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं रविवार को कमिशभनर आगरा एवं एडीजी आगरा ने तैयारियों को डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी और एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने पूरी जानकारी ली। आगरा में दो घटें तक चली बैठक के बाद लौटे डीएम एवं एसएसपी ने खुफिया विभाग के अफसरों के साथ बैठक करके पल-पल पर नजरें रखने के निर्देश दिए। सोमवार से पुलिस एवं पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान अपनी ड्यूटियों पर मुस्तैद नजर आएंगे। यह 16 अगस्त की सुबह तक बदस्तूर अपनी ड्यूटी देंगे।

जन्माष्टमी पर नहीं रोके जाएंगे स्कूली वाहन
मथुरा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों के वाहनों को सवेरे से 12 बजे तक छूट दी जाएगी। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि स्कूली बच्चे अपने वाहनों से स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद बड़े आसानी से अपने वाहनों से घर लौट सकेंगे। इन बच्चों के स्कूली वाहनों को विशेष रुप से छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें