फिरोजाबाद। जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बुधवार को 28 उपनिरीक्षकों के साथ पांच थानेदारों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
इंस्पेक्टर भानुप्रताप सिंह को पुलिस लाइंस से कोतवाली टूंडला, महिला थानाध्यक्ष गीता सिंह को अपराध शाखा, उपनिरीक्षक ब्रह्मवती महिला थानाध्यक्ष, एएचटीयू थानाध्यक्ष जनवेद सिंह अपराध शाखा, भानुप्रताप सिंह थानाध्यक्ष एएचटीयू, क्राइम ब्रांच प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उपनिरीक्षक नीरज मिश्रा क्राइम ब्रांच प्रभारी, राजीव कुमार मिश्र पेशगार अपर पुलिस अधीक्षक नगर से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, हरेंद्र कुमार गौतम को एसपी देहात की पेशी से एसपी सिटी की पेशी, सत्यपाल सिंह को डीसीआरबी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रीडर, विजय सिंह को रीडर के पद से डीसीआरबी का प्रभारी, रुद्रप्रताप सिंह को सीसीआर से प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ, पूरन सिंह को प्रभारी सीसीटीएनएस क्यूमेल से प्रभारी कंट्रोलरूम, तेजस्वरी सिंह को प्रभारी महिला सहायक प्रकोष्ठ से प्रभारी सीसीटीएनएस क्यूमेल, राजीव कुमार वर्मा को सीसीआर से अपराध शाखा, रविंद्र कुमार दुबे को एसएसआई उत्तर से दक्षिण, ध्यानपाल सिंह को एसएसआई दक्षिण से उत्तर, शिवंबर सिंह को रामगढ़ से मटसेना, आदित्य सिंह को रामगढ़ से पचोखरा, आबिद खां एसएसआई मटसेना से जसराना, नईम अहमद को पुलिस लाइंस से एसएसआई मटसेना, रामविलास को मटसेना से रामगढ़, सत्यवीर सिंह को सिरसागंज से शिकोहाबाद, गुलवीर सिंह को सिरसागंज से दक्षिण, अनिल कुमार एसएसआई पचोखरा से टूंडला, अनिल कुमार पचोखरा से रामगढ़, तेजवीर सिंह एसएसआई एका से खैरगढ़, जगन्नाथ सिंह एसएसआई टूंडला से एसएसआई पचोखरा, प्रदीप कुमार शिकोहाबाद से सिरसागंज, ओमपाल सिंह टूंडला से सिरसागंज, ब्रजेश कुमार एसएसआई जसराना से शिकोहाबाद, धीरेंद्र सिंह जसराना से टूंडला, मंजीत कुमार शिकोहाबाद से दक्षिण।