फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन कमिंग मशीन के फाल्ट से छह घंटे आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
उ‌जियारा
विज्ञापन
मशीन में फाल्ट से छह घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप्प
विज्ञापन

मैनपुरी/बेवर। बिजली की अघोषित और अनियमित कटौती से लोग परेशान हो रहे हैं। कभी लोकल फाल्ट तो कभी रोस्टिंग के नाम पर कटौती हो रही है। बेवर विद्युत उपकेंद्र पर इन कमिंग मशीन में हुए फाल्ट से छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। लोगों ने अधीक्षण अभियंता से आपूर्ति में सुधार की मांग की है।

जिले की बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। लोगों को शासन की मंशा के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। आए दिन कभी लोकल फाल्ट तो कभी रोस्टिंग के नाम पर बिजली लोगों को रुला रही है। मंगलवार की रात पुरानी मैनपुरी क्षेत्र में रात आठ बजे से 11 बजे तक बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन


पुरानी मैनपुरी निवासी मनोज चतुर्वेदी, रमेश गुप्ता, अनिल शर्मा, प्रमोद गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रशांत चतुर्वेदी का कहना है बिजली की आवाजाही का कारण जानने के लिए किए गए फोन रिसीव ही नहीं हुए। लोगों को यह भी पता नहीं चल सका कि बिजली की लगातार आवाजाही की वजह क्या है। गर्मी में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र बेवर पर इनकमिंग मशीन संख्या एक पर लगभग एक बजे फाल्ट हुआ जिसके चलते शाम पांच बजे तक कसबे की बिजली आपूर्ति बाधित रही। गर्मी के चलते लोग कटौती से परेशान रहे। बिजली कटौती से उद्योग धंधों पर भी असर पड़ा। बिजलीघर के प्रभारी ने बताया मशीन नंबर एक पर इनकमिंग की सीटी फट जाने से नगर की विद्युत आपूर्ति बाधित रही है। पांच बजे कमी सही करके आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें