फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

553 रोगियों की नि:शुल्क जांच कर दिया उपचार

विज्ञापन
स्वास्‍थ्य शिविर
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में संचालित पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्वास्थ्य सेतु अभियान के दौरान ग्राम नसीरपुर, ब्लाक घिरोर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ डा. अश्वनी अरोरा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया। शिविर में 553 रोगियों की जांच कर दवा दी गई।
विज्ञापन


एसीएमओ डा. अश्वनी अरोरा ने बताया कि शिविर प्रत्येक माह जिले के सुदूर क्षेत्रों में शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक अस्थि रोग, नेत्र रोग, दंत रोग, स्त्री रोग से पीड़ित मरीजों की जांच कर उनका उपचार करते हैं। शिविर में क्षेत्र के 553 मरीजों की निशुल्क जांच कर दवा दी।

गर्भवती महिलाओं की काउंसलिंग की गई और आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया। गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर डा. सर्वेश यादव, डा. सीएम यादव डीटीओ, डा. राहुल उपाध्याय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, रवींद्र सिंह गौर डीएचईआईओ, रोहित नंदन बीपीएम, डा. धर्मेंद्र कुमार, डा. अशोक कुमार, डा. आरके सागर, डा आर सिंह, डा. चाहत जौहरी, ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। एसीएमओ ने बताया कि 21 जुलाई को स्वास्थ्य शिविर ग्राम कुसमाखेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सगामई में लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें