फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में जुटेंगे देश भर के 1500 डाक्टर  

Fri, 02 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Doctor
विज्ञापन
सोसाइटी ऑफ एंडो लेप्रोस्कॉपी सर्जन्स ऑफ इंडिया और इंडियन हर्निया सोसाइटी चार से छह नवंबर को होटल क्लार्क शीराज में कार्यशाला कराएगी। इसमें देशभर के करीब 1,500 जाने-माने डाक्टर हिस्सा लेंगे। इस दौरान जटिल बीमारियों के करीब 50 आपरेशन किए जाएंगे। 
विज्ञापन

आयोजन समिति के संरक्षक प्रा. एसडी मौर्य, चेयरमैन डा. अपूर्व चतुर्वेदी, डा. ज्ञानप्रकाश, डा. एचएल राजपूत और डा. सुनील ने गुरुवार को कैलाशपुरी के पास स्थित होटल में कांफ्रेंस के पोस्टर का विमोचन किया। कांफ्रेंस में विशेषज्ञ लेप्रोस्कॉपिक विधि से सर्जरी की नई तकनीकों का आदान-प्रदान करेंगे। आयोजन सचिव डा. अमित श्रीवास्तव और डा. समीर कुमार ने बताया कि क्लार्कशीराज में कांफ्रेंस होगी। कार्यक्रम में डा. रवि गोयल, डा. भूपेंद्र कुमार, डा. सिद्धार्थ धर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें