फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में गिरा तरासो गांव का प्राइमरी स्कूल गिरा

Thu, 01 Sep 2016 12:50 AM IST
बारिश में गिरा तरासो गांव का प्राइमरी स्कूल गिरा
विज्ञापन
बारिश में गिरा तरासो गांव का प्राइमरी स्कूल गिरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 झमाझम बारिश के दौरान बाह के तरासो गांव में बुधवार को सुबह तड़के लगभग पांच बजे प्राइमरी स्कूल का भवन भरभरा कर गिर गया। गनीमत रही कि हादसा विद्यालय लगने के समय में नहीं हुआ अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बारिश के चलते कई स्कूलों के भवनों की छतें टप-टप टपक रही है। दीवारों से पानी रिस रहा है। मैदान जलमग्न हो गये हैं। हादसे की आशंका के चलते ग्रामीणों ने स्कूल भवनों के मरम्मत की मांग की है। 
विज्ञापन

मन्सुखपुरा में स्कूल की बाउंड्रीवाल के नीचे दबकर छात्रा की मौत के बाद बुधवार की सुबह बाह के तरासो गांव में प्राइमरी स्कूल का भवन भरभरा कर गिर पड़ा। हादसा लगभग सुबह पांच बजे हुआ। अगर यह हादसा स्कूल लगने के समय में होता तो बच्चो को नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल भवन जर्जर होने पर ही नई इमारत बनवाई गई थी। तरासो के अलावा बाह, पिनाहट, जैतपुर ब्लाक में दो दर्जन ऐसे स्कूल भवन हैं जो बारिश होते ही टप-टप टपकने लगते हैं। दीवारों की दरार से होकर स्कूल में पानी आने लगता है। इनमें से कई भवन तो दो-तीन साल पहले ही बने हैं। इन स्कूल भवनों के निर्माण की जांच और जीर्णोद्घार की मांग उठने लगी है। बारिश के चलते पुरा सुन्सार के प्राइमरी स्कूल और क्वारी गांव के जूनियर स्कूल के मैदान जलमग्न हो गये हैं। बरामदे की देहरी तक पानी भर गया है। इसके चलते बच्चों के हादसे का शिकार होने का खतरा बढ़ गया है।
---------
बारिश में बैठ गया हैंडपंप का प्लेटफार्म 
बाह। बारिश के दौरान सुन्सार पुरा गांव के प्राइमरी स्कूल के हैंडपंप का प्लेटफार्म बैठ गया है। हैंडपंप खराब होने से स्कूली बच्चों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। कनैरा गांव के प्राइमरी स्कूल में भी इसी तरह से हैंडपंप का प्लेटफार्म बैठ गया है। अभिभावकों ने इस मामले में भी जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

---------
बरहन में नहीं हो रही बारिश 
बरहन। बरहन क्षेत्र में जिले के अन्य इलाकों की अपेक्षा इस साल कम बारिश हुई है। बुधवार को आगरा समेत एत्मादपुर कुबेरपुर आदि में भी बारिश हुई लेकिन बरहन बारिश से अछूता रहा। बारिश कम होने के चलते किसानों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोग इससे खासे चिंतित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें