फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरसाना की लठामार होली पर चलेंगी 150 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बरसाना में आयोजित होने वाली विश्वप्रसिद्ध लठामार होली को लेकर परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खास व्यवस्था की है। आगरा रीजन की 150 बसें बरसाना की ओर संचालित की जाएंगी। इनमें आगरा के विभिन्न डिपो से 70 और मथुरा डिपो से 80 बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


बरसाना मेें 24 और 25 फरवरी तक लठामार होली का आयोजन होगा। आयोजन में शामिल होने के लिए देश-विदेश से पर्यटक एवं श्रद्धालुओं की भीड़ आती है। अधिक भीड़ होने पर परिवहन निगम पर खासा दबाव रहता है। इसके लिए परिवहन निगम ने खास इंतजाम किए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि आगरा फोर्ट डिपो से 25, ईदगाह से 20, ताज डिपो से 10 फाउंड्री नगर से 15 और मथुरा से 80 बसों का संचालन होगा। उन्होंने बताया कि दोनों दिनों के लिए 150 बसें बरसाना के रूट पर संचालित होंगी। भीड़ को देखते हुए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है। बसों की निगरानी के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा। जरूरत पड़ने पर रिजर्व बसों को भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें