आगरा जिले में मार्च, 2004 तक पंजीकृत 45 हजार गाड़ियां फरवरी में कबाड़ा हो जाएंगी। ताज ट्रिपेजियम जोन के तहत 15 साल पुरानी इन गाड़ियों का पंजीकरण 16 फरवरी को निरस्त कर दिया जाएगा।
वर्ष 1989 तक पंजीकृत 10 हजार वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जा चुका है। सितंबर, 2019 में आरटीओ ने 1989 से मार्च, 2004 तक के 45 हजार वाहनों को चिह्नित किया था। इनमें 20 हजार से ज्यादा दोपहिया वाहन हैं।
इनको नोटिस जारी किया गया था। पांच माह के बाद भी किसी वाहन चालक ने इन गाड़ियों के संचालन को जारी रखने के लिए अपील या एनओसी लेने का आवेदन नहीं किया।
शनिवार को एआरटीओ (प्रशासन) अनिल कुमार सिंह ने इन वाहन चालकों के लिए आखिरी चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि 16 फरवरी को इन वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा, इसके बाद कोई अपील या आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
इन सीरीज की गाड़ियां होंगी खत्म
यूपी 80 सीरीज, यूपी 80 ए से जेड, यूपी 80 एए, एबी, एसी, एडी।