फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: फेसबुक पर हुआ प्यार, 15 साल की लड़की ने छोड़ा परिवार, प्रेमी से मिलने पहुंच गई रामपुर

Wed, 19 Oct 2022 05:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद से 15 अगस्त को लापता हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वह रामपुर में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद की रहने वाली किशोरी की रामपुर निवासी युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। इसके बाद बातचीत शुरू हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। किशोरी ने युवक को बताया कि वह नर्स है। 15 अगस्त को किशोरी अपना घर से छोड़कर रामपुर चली गई। वहां युवक के साथ रहने लगी। इस बीच पुलिस किशोरी की खोजबीन करते हुए रामपुर पहुंची और उसको बरामद कर ले आई।

विज्ञापन


दक्षिण थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी की दोस्ती रामपुर निवासी युवक से फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। किशोरी ने खुद को नर्स बताया था। प्यार परवान चढ़ा तो किशोरी 15 अगस्त को परिजनों को बिना बताए युवक के पास रामपुर चली गई और उसके साथ रहने लगी। 

सर्विलांस की मदद से चला पता 

इधर, किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही किशोरी की तलाश शुरू कर दी। दो दिन पहले दक्षिण पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किशोरी को बरामद कर लिया और फिरोजाबाद ले आई। 

किशोरी और युवक एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं, लेकिन लड़की की उम्र कम होने के कारण दोनों के बीच विवाह नहीं हो सकता। थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह ने बताया कि किशोरी की रामपुर निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। किशोरी को बरामद कर लिया गया है। उसके बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन



मिस कॉल वाला प्यार: प्रेमी के लिए बच्चों और पति को छोड़ा, ग्वालियर से फिरोजाबाद पहुंची महिला, फिर हुआ यह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें