फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: 15 साल के किशोर की हत्या, बाजरे के खेत में मिला शव, रस्सी से बंधे थे हाथ-पैर

Tue, 11 Oct 2022 07:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव नूरपुर का किशोर मोबाइल आटा चक्की का संचालन करता था। सोमवार को वह आटा चक्की लेकर गया था। इसके बाद नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह उसका शव मिला। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में एक किशोर की हत्या कर दी गई। वह सोमवार से लापता था। मंगलवार को उसका शव ढकराई धुबआई मार्ग किनारे बाजरे के खेत में मिला। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटना के पीछे लूट की आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन

  
गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी पोप सिंह का 15 वर्षीय पुत्र दुर्गेश आटा चक्की चलाता था। सोमवार को वह ट्रैक्टर से आटा चक्की ले जाकर आसपास के गांव में गेहूं पीसने का कार्य करने गया था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसके फोन पर कॉल किया, लेकिन फोन नहीं लगा। 

ढकराई धुबआई गांव के पास मिली थी लोकेशन 

कॉल न लगने पर परिजन की चिंता बढ़ गई। परिवार के लोग उसकी तलाश में निकल पड़े। ढकराई धुबआई गांव के आसपास नाबालिग की लोकेशन मिली। पुलिस ने रात में कॉम्बिंग की, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं लगा। सुबह खेत के पास से गुजरने वाले लोगों को टूटा बाजरा और घसीटने के निशान व चप्पलें पड़ी दिखीं। 

विज्ञापन

लोगों ने खेत के अंदर जाकर देखा। वहां किशोर का शव पड़ा मिला। सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति फोर्स के साथ पहुंच गए। डॉग स्क्वाइड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। एसपी ने मौके का निरीक्षण करने के बाद सीओ आरके तिवारी को वारदात के खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस लूट सहित अन्य पहलुओं पर जांच में जुटी है।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर ट्रैक्टर बरामद 

ढकरई गांव में बाजरे के खेत में किशोर का शव बरामद हुआ था। इसी गांव में कुछ दूरी पर शमशान स्थल पर ट्रैक्टर और मोबाइल आटा चक्की पुलिस को खड़ी मिली। पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है। एसपी ने बताया कि शीघ्र ही वारदात का खुलासा होगा। 

भाई-बहनों में सबसे बड़ा था दुर्गेश

दुर्गेश पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी तीन छोटी बहनें और एक भाई है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसी स्थिति में वह अपने पिता पोप सिंह की मदद करता था। पिता ने कर्ज पर ट्रैक्टर लिया था, जिसे लेकर दुर्गेश गांव-गांव मोबाइल आटा चक्की ले जाकर गेहूं पिसाई का कार्य करता था। 

उससे होने वाली आमदनी से वह कर्ज चुकाता था और परिवार के जीवन यापन में मदद करता था। बेटे की हत्या के बाद पिता, मां व अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें