आगरा में 15वीं बटालियन पीएसी के सिपाही योगेश शर्मा (22) ने बुधवार रात को सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वो एरिया ड्यूटी पर तैनात था। बृहस्पतिवार सुबह तकरीबन 6:45 बजे सिपाही का शव पीएसी मैदान में बाधा दौड़ के लिए बने गड्ढे में पड़ा मिला।
15वीं बटालियन पीएसी की एफ कंपनी में तैनात योगेश शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा वर्ष 2018 बैच के सिपाही थे। वो मूलरूप से गांव पाली, पोस्ट भरना कला, गोवर्धन, मथुरा के रहने वाले थे। ट्रेनिंग के बाद फरवरी में योगेश की तैनाती आगरा में हुई।
उसकी बुधवार को पीएसी मैदान और क्वार्टर गार्द के बीच एरिया ड्यूटी लगी थी। साथ में सिपाही महेश कुमार तैनात था। रात तकरीबन एक बजे शिफ्ट खत्म होनी थी। सिपाही योगेश ने साथी जवान महेश कुमार से कहा कि वह लघुशंका के लिए जा रहा है। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया।