मैनपुरी। राजस्व विभाग आौर लेखपाल की मनमानी किस तरह आम लोगों को परेशान कर रही हैं। इसका एक मामला बेवर थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज परगना में देखने को मिला। उपजिलाधिकारी के आदेश के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित व्यक्ति ने डीएम कार्यालय में शिकायत की है।
गांव नवीगंज परगना निवासी पंचम सिंह शाक्य के मकान के चारों ओर चकरोड है। लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने मकान की दीवार को चकरोड में बताकर जबरन गिरा दिया। जबकि पीड़ित का कहना है कि चकरोड में उसने अपनी निजी जमीन भी छोड़ रखी है। वहीं चकमार्ग को कहीं भी प्रभावित नहीं किया गया है।
इसके बावजूद भी लेखपाल ने पीड़ित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। लेकिन पैमाइश में पीड़ित की जमीन ही कम निकल रही है। इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की गई तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित व्यक्ति ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई।