फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नब्बे में से सिर्फ 28 शिकायतों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। घिरोर में हुए तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के सामने कुल 90 लोग अपनी शिकायतें लेकर आए। इनमें से 28 शिकायतों का अफसरों ने मौके पर ही निस्तारण कराया।
विज्ञापन


वहीं किसी भी गलती पर निलंबित किए जाने वाले कर्मचारी की कम से कम दो-तीन वेतनवृद्धि रोके जाने की बात कही। पट्टों की पैमाइश कराकर दखल देने के बाद कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के निर्देश दिए।

तहसील समाधान दिवस में शिकायतें सुनते हुए जिलाधिकारी यशवंत राव ने कहा अगले तहसील दिवस में यदि चकरोड, पट्टे पर कब्जे की शिकायत मिली, तो संबंधित लेखपाल निलंबित होगें। सभी लेखपाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दैनिक डायरी भरें। भीषण गर्मी में पीने के पानी की उपलब्धता पर ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन


शाहजहांपुर निवासी प्रताप सिंह ने चकरोड से कब्जा हटवाने, अलालपुर निवासी हम्मीर सिंह ने चकरोेड की पैमाइश कराने, नाहिल कठींगरा निवासी हरनाथ ने कब्जा हटवाने, मानपुर निवासी झाऊ लाल ने कुलाबा की नाली बंद कराने, देवपुरा ओंछा निवासी प्रेम सिंह ने खेत व बोरिंंग से कब्जा हटवाने, कल्होरपछां निवासी कुसुम ने आवास दिलाने की मांग की। एसपी राजेश एस ने पुलिस, सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने विकास की शिकायतों को सुना।

एसडीएम घिरोर देवेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेश कुमार सारस्वत, सहायक निदेशक मत्स्य बीलाल, अधिशासी अभियंता विद्युत एके पांडेय, जल निगम ओमवीर दीक्षित, लोक निर्माण जितेंद्र कुमार बागा, उप निदेशक कृषि यूबी सिंह गौतम, आचार्य टीईपी सेंटर जेके त्रिवेदी, कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, तहसीलदार घिरोर विनोद जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें