फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया और बुखार से तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बढ़ती गर्मी के साथ जिले में संक्रामक रोगों से पीड़ित रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है। डायरिया और बुखार से पीड़ित तीन की मौत हो गई। मंगलवार को जिला अस्पताल में 1021 रोगी पहुंचे। अधिकांश उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन

बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुरी निवासी सुनील (25) को गर्मी के चलते उल्टी दस्त होने लगे। परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टरों ने डायरिया से पीड़ित बताते हुए उपचार देना शुरू कर दिया।

उपचार के दौरान मंगलवार को सुबह उनकी मौत हो गई। आश्रम रोड निवासी मायादेवी (75) और कोतवाली के ही ग्राम मनौना निवासी नरेश चंद्र (60) को तेज बुखार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


सीएमएस ने बताया कि वहीं मंगलवार को जिला अस्पताल में 1021 रोगी ओपीडी में पहुंचे। पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक लोगों को हर जगह लाइन में लगना पड़ रहा था। डायरिया से गंभीर हालत होने पर 21 रोगियों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें