फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामिया कालेज में नियुक्ति पर सीएम ने बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा । इस्लामिया इंटर कालेज में हुईं नियुक्तियां विवादों में घिर गई हैं। प्रबंध समिति पर अपने ही रिश्तेदारों नियुक्त देने का आरोप है। मामले में जांच बैठा दी गई है। जांच अधिकारी को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के आदेश हैं।
विज्ञापन



डीग गेट के बद्रीनगर निवासी नकीम ने मुख्यमंत्री से शिकायत थी कि इस्लामिया इंटर कालेज की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने अपने परिवार व रिश्तेदारों को कालेज में नियुक्तियां दे दी हैं।


मुख्यमंत्री के यहां से डीआईओएस को जांच कर कार्रवाई करने को पत्र जारी किया गया। डीआईओएस ने इस प्रकरण की जांच राजकीय भारतीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य निनुआराम चौहान को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीआईओएस डा. आईपी सिंह सोलंकी ने बताया कि जांच अधिकारी को एक सप्ताह में साक्ष्यों सहित रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें