कासगंज/पटियाली (एटा)। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम को एटा भेज दिए।
एटा के बागवाला के धुरियांगंज से श्रद्वालु शनिवार की रात्रि को ट्रैक्टर से कादरगंज गंगा घाट पर गंगा स्नान को जा रहे थे। वहोरनपुर के निकट डाला टूट गया। चंद्रपाल पुत्र राजेद्र कुमार व 4 अन्य लोग जमीन पर गिर पड़े। हादसे में चंद्रपाल की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।
गोपाल सिंह निवासी करतला सिढ़पुरा अपनी पत्नी कुसुमा के साथ बाइक से गंगा स्नान को जा रहे थे। बदायूं पटियाली हाइवे पर लालूपुर के निकट सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। गोपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई।
दूसरी बाइक पर सवार रोहित पुत्र राम विलास, एवं हरी सिंह पुत्र अतुल निवासी शेखुपुरा सिढ़पुरा घायल हो गए। दोनों घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया।
मुन्नी देवी पुत्नी गनेश निवासी सिरसा टिप्पू मिरहची एटा गंगा स्नान को सोरों गई हुई थी। चौराहे पर बाइक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। उन्हें चिकित्सालय पहुचाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।