फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार हैं तो आज ही ले लें दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज (एटा)। भीषण गर्मी का प्रकोप है, संक्रामक रोग पनप रहे हैं। ऐसे में उन बीमार लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, जो बीमार चल रहे हैं। यदि उन्हें चिकित्सक से परामर्श लेना है या दवा लेनी है, वह आज ही अपने चिकित्सक से परामर्श कर दवा का इंतजाम करलें, क्योंकि अगले दिन 6 जून को चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की चिकित्सीय नीतियों के विरोध में आईएमए ने देश व्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। देश भर के चिकित्सक दिल्ली में राजघाट पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। जिले में आईएमए ने भी इस हड़ताल का समर्थन करते हुए क्लीनिक और नर्सिंग होम बंद करने का निर्णय लिया है।

चिकित्सकों का कहना है कि एक ही दवा एक ही कंपनी कई नामों से बेचती है, इसके निर्धारण में डॉक्टरों की कोई भूमिका नहीं है, जबकि ड्रग ऑथरटी ही अलग अलग नामों से दवाओं की अनुमति देता है। और दवाओं के मूल्य भी कंपनियाऔर ड्रग ऑथरटी के द्वारा निर्धारित होते हैं।
विज्ञापन


इसमें भी चिकित्सकों का कोई रौल नहीं है। भारत सरकार आए दिन कुछ न कुछ ऐसे बयान करती है,जिसमें चिकित्सकों की भूमिका बताई जाती है, जबकि ऐसा नहीं है। आईएमए के अध्यक्ष डा. आरके माहेश्वरी का कहना है कि केंद्र सरकार की चिकित्सक विरोधी नीतियों का प्रभावी तरीके से दिल्ली में विरोध होगा।

उन्होंने कहा कि देशभर के चिकित्सक इस विरोध में हिस्सा लेंगे। जिले के सभी आईएमए सदस्य दिल्ली पहुंचेंगे। आईएमए के सचिव सिद्धार्थ गोविल ने सभी चिकित्सकों से बंद सफल बनाने का आव्हान किया है।

सरकारी चिकित्सालयों में रहेंगे इमरजेंसी सुविधाएं- सीएमओ
6 मई की आईएमए की हड़ताल को देखते हुए सीएमओ रंगजी दुबे ने कहा कि सभी सरकारी चिकित्सालयों में इमरजेंसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। सभी सरकारी चिकित्सालयों को एलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें