कंठ प्यासा, अधिकारी दे रहे दिलासा
- फोटो : amar ujala
मैनपुरी-बिछवां। डीजे पर तमंचा लहराते हुए डांस करते एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना पुलिस ने युवक को ढूंढ निकाला। मंगलवार को तमंचा समेत पकड़ने के बाद चालान कर जेल भेजा। कुछ दिन पूर्व एसपी अजय शंकर राय को किसी व्यक्ति द्वारा एक वीडियो भेजा गया। इसमें एक युवक डीजे पर तमंचा के साथ डांस करता नजर आ रहा था। एसपी ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए थे।
जांच के दौरान पता चला कि युवक का नाम जितेंद्र उर्फ मुन्ना निवासी नगला रते शहर कोतवाली है। युवक की तलाश की जा रही थी। इस बीच थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह सोमवार की शाम गश्त कर रहे थे। तभी करीमगंज तिराहा के पास उक्त व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि एक शादी समारोह में डीजे पर डांस कर रहा था। तभी किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आज वह शहर छोड़ कर जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने लिखापढ़ी करने के बाद जेल भेजा।