फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 41 डिग्री पार, लोग हुए बेहाल

विज्ञापन
ऊना में भीषण गरमी में बच्चे अांचल में छुपाकर ले जाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। गर्मी का असर दिखने लगा है। गुरुवार को 41 डिग्री के पार पहुंचा पारा असहनीय हो गया। सुबह से निकली चटक धूप दोपहर को कहर बन रही है। जबकि पिछले वर्ष इन दिनों अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर ही था, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

सामान्य रहा मौसम अब आंखें दिखाने लगा है। सुबह से निकल रही चटक धूप शाम तक असर दिखा रही है। 41 डिग्री तापमान के साथ गुरुवार अभी तक का सबसे गर्म दिन बन गया। दोपहर की गरमी से सहमे लोग घरों से निकलने से कतराते दिखे। शहर की सड़कों-बाजारों में लोगों की भीड़ नहीं दिखी। कारोबारियों के अनुसार बढ़ी गर्मी के चलते दोपहर की दुकानदारी प्रभावित होने लगी है। गर्मी के चलते गुरुवार को स्कूलों में भी बुरा हाल रहा। गर्मी से बच्चे अकुलाते दिखे। मौसम का असर खानपान पर भी दिख रहा है। पेय पदार्थों की मांग यकायक बढ़ गई है। कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम के साथ ही नीबू शिकंजी बेल शरबत आदि के स्टाल भी बाजारों में सज गए हैं।
गर्मी से बचने के उपाय
गर्मी से बचने के लिए प्रति दिन दो से तीन लीटर पानी पीएं, गर्मियों में ढीले कपड़े पहनें, तेज धूप में नंगे सिर बाहर न निकले , कूलर और एसी से हटकर एकदम धूप में न जाएं, धूप से आने के बाद तुरंत ठंडा पानी नहीं पिएं, खाली पेट धूप में न जाएं अगर जाना पड़े तो पानी पीकर जाएं। चाय का सेवन करने से बचें।
विज्ञापन

धूप में निकलने से बचा जा सकता है, लेकिन आवश्यक कार्य करने के लिए बाहर निकलना जरूरी हो जाता है। आज गर्मी से रिकॉर्ड तोड़ दिया है और बाहर निकलने से परेशानी हो रही है। मुनेश यादव
विज्ञापन

गुरुवार को गर्मी से बेचैनी हुई है, इतनी गर्मी इस मौसम में अभी तक नहीं पड़ी है। गर्मी की वजह से सड़कों पर भी सन्नाटा देखने को मिला है। सुखवीर सिंह
गर्मी का एहसास सुबह से ही हो रहा था, लेकिन इतनी गर्मी पड़ेगी यह नहीं सोच पाए। जैसे ही सूरज चढ़ता गया आसमान से आग बरसती चली गई। विवेक यादव
जेठ की दोपहरी से ज्यादा गर्मी गुरुवार को देखी गई। दोपहर में घर से निकला तो ऐसा लग रहा था जैसे गल से शरीर को झुलसाया जा रहा है। नील कमल बाल्मीकि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें