फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल बोर्ड की जांच शुरू, दोषी होने पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
एफआईआर
विज्ञापन
एटा। आरक्षियों को फिट करने के नाम पर वसूले जा रहे 50 हजार रुपये का ऑडियो वायरल होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। इसकी खबर अमर उजाला ने गुरुवार को प्रमुखता से प्रकाशित की। इसके बाद खुद सीएमओ ने पुलिस लाइन पहुंचकर आरक्षियों के हो रहे परीक्षण की जांच पड़ताल की। हालांकि अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन जांच जारी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन एटा में चल रही आरक्षी मेडिकल परीक्षण करने वाले बोर्ड के सदस्यों पर वसूली ऑडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को मामले की जांच शुरू हो गई है। अभी तक आरक्षियों के मेडिकल बोर्ड के सदस्यों में कोई बदलाव नहीं किया है। जल्द जांच पूरी होने के बाद ही बदलाव की बात सामने आ रही है। गुरुवार को खुद सीएमओ पुलिस लाइन गए थे लेकिन बोर्ड में कुछ भी फेरबदल नहीं किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय अग्रवाल का कहना है कि गुरुवार को उनकी ओर से पुलिस लाइन पहुंचकर मेडिकल बोर्ड द्वारा किए जा रहे आरक्षियों के परीक्षण का निरीक्षण किया। यहां पर मेडिकल परीक्षण कराने वाले सीओ से भी बात हुई है। मैंने बोर्ड के किसी भी सदस्य को हॉल से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें