फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी बाबुओं से ज्यादा किसानों ने की बंपर वोटिंग

विज्ञापन
मतदाताओं में दिख रहा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। एटा संसदीय क्षेत्र के चुनाव के लिए हुए मतदान में शहरी बाबुओं पर किसान हावी रहे। शहर के मतदाताओं को मात देते हुए किसानों ने इतिहास रचा है। ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह के साथ मतदान हुआ।
विज्ञापन

इन दिनों खेतों में गेहूं फसल की कटाई और मढ़ाई का काम जोरों पर है। मतदान से आशंका जताई जा रही थी कि किसानों का काम मतदान को प्रभावित न कर दे, लेकिन जब मतदान हुआ तो किसानों ने लोकतंत्र के महापर्व में सबसे अग्रणी भूमिका निभाई। खेतों में काम भी किया और बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग भी। सदर विधानसभा कासगंज में शहर के सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज के बूथ नंबर दो पर महज 25.97 प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोट डाले। जबकि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 52 प्रतिशत वोट डाले गए। पूर्वोत्तर रेलवे माध्यमिक विद्यालय के बूथ एक पर 48.62 प्रतिशत, बूथ नंबर 4 पर 40.63 प्रतिशत मतदान हुआ। नगरपालिका कन्या महाविद्यालय के बूथ 3 पर 50 प्रतिशत मतदान रहा। नवाब कन्या तरौरा स्कूल के बूथों पर न्यूनतम 54 और अधिकतम 64 प्रतिशत तक मतदान हुआ। श्रीगणेश इंटर कॉलेज के बूथों पर न्यूनतम 46 और अधिकतम 55 प्रतिशत तक मतदान हुआ। बीएवी इंटर कॉलेज में भी मतदान प्रतिशत अधिकतम 55 प्रतिशत तक ही पहुंच सका।
इसके इतर ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने वोटों की जमकर बारिश की। गांव फतेहपुर में 83.15, मौसमपुर में 82.64, सोरों रोड के गांव नगला झद्दी में 82.26, नगला हीरा में 84.26 प्रतिशत, गांव नौरथा में 60 प्रतिशत तक मतदान हुआ। अमांपुर के मक्खन लाल इंटर कॉलेज के बूथों पर न्यूनतम 40 और अधिकतम 55.83 प्रतिशत तक मतदान हुआ। जबकि प्राथमिक पाठशाला अमांपुर में 53.62 प्रतिशत मतदान हुआ। अमांपुर क्षेत्र के गांव समसपुर डेंगरी में 75.38, नगला समसखेड़ा में 83.18, नगला ताली में 89.6 प्रतिशत मतदान हुआ। सहावर कस्बे के बूथों पर न्यूनतम 53 व अधिकतम 72 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सहावर क्षेत्र के गांव चांदपुर में 77.14 प्रतिशत, जमालपुर में 80.15 प्रतिशत तक मतदान हुआ। सिढ़पुरा कस्बे में 60 से 65 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। पटियाली विधानसभा के कस्बा गंजडुंडवारा के सुदामापुरी बूथ पर 50.58 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि इस कस्बे में सबसे अधिक मतदान 65.08 प्रतिशत हुआ। पटियाली के शहरी बूथ कन्या पाठशाला पर 21 प्रतिशत, चकपहारा के बूथ पर 23 प्रतिशत और भरगैन में 24.1 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि क्षेत्र के गांव लखापुर के बूथ पर 91.2 प्रतिशत, अकबरपुर के बूथ पर 90.3 और मुईनुद्दीनपुर के बूथ पर 90.63 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें