फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान की तैयारी

विज्ञापन
मतदान - फोटो : pti
विज्ञापन
एटा। जिले में लोकसभा चुनाव के तहत दो चरणों में तीन विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान हो गया है। अब तीसरे चरण मेें अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को मतदान होना है। अलीगंज में मतदान कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। यहां अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के चुनावी परिदृश्य पर गौर करें तो 2015 के पंचायत चुनाव के दौरान क्षेत्र में मतपेटिकाओं को लूटने, ग्रामीणों को मतदान से रोकने और केंद्रों पर हंगामा और फायरिंग की घटना हुई थी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत भी हो गई थी। घटनाओं के कारण कई केंद्रों पर रीपोल भी हुआ। अलीगंज के टिकैतपुरा, गेबर असदुल्लापुर, मितौलिया, कैल्ठा, रामनगर, ससोता दोषपुर, जाजलपुर, टिकाथर, शहबाजपुर, नगला भारा, पटसुआ, निजामाबाद, भमोरा, बिजलई, नगला वली, कलवारिया में हंगामा और बवाल के साथ मतदान को प्रभावित किया गया। वहीं रीपोल में नगला जैथ में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। वहीं बिथरा, पहरा, झकरई, नगला लीलाधर, पिंजरी, नगला बिजू, खिरिया नगरसा, नगला सुनरख में मतदान को प्रभावित किया गया। इसके बाद साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। इस दौरान नगला मनिका में मतदाता पर्चियां छीनने और मारपीट की घटना हुई। वहीं बहगों में अर्द्धसैनिक बलों पर पथराव किया गया था।
अब 29 अप्रैल को मतदान को लेकर प्रशासन कड़ी सतर्कता बरत रहा है। इसके लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। अर्द्धसैनिक बलों को लगाया गया है। देखने वाली बात होगी कि प्रशासन अब तक कायम शांति व्यवस्था को बरकरार रख पाता है?
विज्ञापन


तीन लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। क्षेत्र में 328897 मतदाता हैं। इनमें से 180594 पुरुष और 148303 महिला मतदाता हैं। क्षेत्र में 29 अप्रैल को 413 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें