फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
मर्डर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के ग्राम सोहबत भूड़ में अज्ञात बदमाशों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अनिल (46) पुत्र रामवीर निवासी सोहबत भूड़ बुधवार रात घेर पर सोने गया था। रात लगभग 9:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने उसको गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकल आए। अनिल का शव देखकर परिजन चीत्कार कर उठे। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। अनिल का शव देखकर गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि गांव में 1996 में महाराज सिंह की हत्या हुई थी, जिसमें पांच आरोपियों में अनिल भी शामिल था, लेकिन बाद में समझौता हो जाने पर वह कोर्ट से बरी हो गया था।
कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे ने बताया कि युवक की कनपटी पर गोली लगी है। परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। इसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें