फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी के नाम पर चुप्पी, पार्टी के नाम पर खुलकर चर्चा

विज्ञापन
प्रत्याशी के नाम पर चुप्पी, पार्टी के नाम पर खुलकर चर्चा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। हर तरफ बस एक ही चर्चा हो रही है वह है लोकसभा चुनाव की। ऐसी ही एक चुनावी चर्चा में प्रत्याशी के नाम पर तो लोग चुप्पी साध लेते थे, लेकिन पार्टी के नाम पर वे खुलकर बोलते थे। शहर के राधारमन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान के बाहर काम करने के बाद कुछ लोग आराम कर रहे थे। इसी दौरान एक जनसभा के आयोजन को लेकर चर्चा शुरू हो गई। यहां मौजूद श्यामवीर का कहना था कि चाहे कोई भी सभा कर ले लेकिन जीतना तो उसी को है जो हमेशा से जीतता आया है।
विज्ञापन


इस पर राधेश्याम ने कहा कि ये जनता है, ये कब किसको तख्त से उतार दे ये नहीं कहा जा सकता। इस पर एक व्यक्ति ने सवाल कर दिया कि क्या दूसरे दल का प्रत्याशी जनता के लिए बेहतर है। इस पर सभी ने चुप्पी साध ली, लेकिन फिर पार्टी की बात छिड़ी तो सभी अपना तर्क रखने लगे। खैर हार-जीत का निर्णय तो जनता करेगी, लेकिन चर्चाएं जोरों पर हैं। चर्चा में गुरनाम सिंह, श्यामसुंदर, ब्रजेश कुमार, भूपेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजकुमार, अनिल कुमार, जागेश्वर, मकरंद सिंह, बृजवीर, धीरेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें